कुंडहित पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
कुंडहित( जामताड़ा ): प्रखंड क्षेत्र में लगातार वाहन जांच चलाया जा रहा है ,जिस वजह से लोगों में हड़कंप मची हुई है। वाहन जांच लगातार होने से लोगों को हेलमेट, पहनते हुए देखा गया। कई दिनों से सड़क दुर्घटना में भी कमी देखी जा रही है । वही सोमवार को को दुमका आसनसोल मुख्य सड़क बरामसिया मोड़ पर एंटी क्राइम के तहत एएसआई जवाहर लाल साहनी के नेतृत्व में कुल 41 वाहन का जाँच किया गया।जिसमें दो पहिया सोलह और चार पहिया 25 वाहनों का सघन जांच किया गया. इस दौरान एएसआई साहनी कहा कि जांच में डिक्की, बाइक चालक का हेलमेट चारपहिया चालक का सीट बेल्ट एवं मास्क जांच किया गया।जांच के उपरांत सभी दो पहिया और चार पहिया वाहनों को छोड़ा गया। बताते चलें कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर प्रखंड के दो थाना कुंडहित एवं बागडेहरी थाना क्षेत्र में लगातार जांच अभियान जारी है। जिस कारण दोपहिया और चार पहिया चालक सतर्क के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर यातायात कर रहे हैं।मौके पर पुलिस बल मौजूद थे।
No comments