कुंडहित पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
कुंडहीत (जामताड़ा): पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार एंटी क्राइम को करने के लिए कुंडहीत थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन जगह में वाहन जांच अभियान चलाया गया। एक दुमका आसनसोल मुख्य सड़क बरमसिया मोड़ के समीप में दूसरा दुमका सीमावर्ती हल्दीडीह चौक के समीप और तीसरा मुर्गाबनी से राजनगर जाने वाला मुख्य सड़क खुदमल्लिका बॉर्डर में वाहन जांच अभियान चलाया गया । हल्दीडीह सीमावर्ती में 15 दोपहिया वाहन और 5 चार पहिया वाहन, वहीं खुद मल्लिका बॉर्डर में 8 चार पहिया वाहन ,32 दोपहिया वाहन और कुंडहीत बरमसिया मोड़ में 17दोपहिया वाहन, 3 चार पहिया वाहन आदि वाहन का एएसआई रविंद्र कुमार एएसआई , चंद्रिका राम ,और एएसआई जवाहर लाल साहनी के नेतृत्व में वाहन का कागजात हेलमेट लाइसेंस और डिक्की जांच किया गया ।शनिवार को कुल 80 वाहनों का जांच किया गया। जिमसें कुल 16 चार पहिया वाहन और कुल 64 दोपहिया वाहन जांच किया गया। पुलिस कर्मी के द्वारा तीनों जगह में वाहन जांच करने पर लोग इधर-उधर बाईपास सड़क से भागने लगे और पूरे कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में वाहन जांच के नाम से हड़कंप स्थिती मची हुई थी। एएसआई ने सभी वाहन चालक को माक्स हेलमेट लाइसेंस गाड़ी का कागजात साथ में रखने को निर्देश देते हुए सभी वाहनों को छोड़ दिया गया।
No comments