कुंडहित थाना क्षेत्र में तीन जगह में वाहन जाँच किया गया।
कुंडहीत (जामताड़ा): एंटी क्राइम के उद्देश्य से कुंडहीत थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन जगह में वाहन जांच अभियान चलाया गया। एक दुमका आसनसोल मुख्य सड़क बरमसिया मोड़ के समीप में दूसरा दुमका सीमावर्ती हल्दीडीह चौक के समीप और तीसरा मुर्गाबनी से राजनगर जाने वाला मुख्य सड़क खुदमल्लिका बॉर्डर में वाहन जांच अभियान चलाया गया । हल्दीडीह सीमावर्ती में 26दोपहिया वाहन और 11 चार पहिया वाहन, वहीं खुद मल्लिका बॉर्डर में 10 चार पहिया वाहन ,40 दोपहिया वाहन और बरमसिया मोड़ में 55 दोपहिया वाहन, 3 चार पहिया आदि वाहन का एएसआई रविंद्र कुमार एएसआई ,रामकिशोर पाल ,और एएसआई जवाहर लाल साहनी के नेतृत्व में वाहन का कागजात हेलमेट लाइसेंस और डिक्की जांच किया गया ।मंगलवार को कुल 21 चार पहिया वाहन और कुल 121 दोपहिया वाहन जांच किया गया। पुलिस कर्मी के द्वारा तीनों जगह में वाहन जांच करने पर लोग इधर-उधर बाईपास सड़क से भागने लगे और पूरे कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में वाहन जांच के नाम से हड़कंप स्थिती मची हुई थी। एएसआई ने सभी वाहन चालक को माक्स हेलमेट लाइसेंस गाड़ी का कागजात साथ में रखने को निर्देश देते हुए सभी वाहनों को छोड़ दिया गया।
No comments